मूलभूज सुविधाओं की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन
बागपत, मई 25 -- बागपत। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पहलवानों ने प्रदर्शन कर अखाड़े में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। उनका कहना है कि उन्हें अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उनकी प्रेक्टिस प्रभावित हो रही है। पहलवानों ने बताया कि 50 से अधिक पहलवानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से आठ पहलवान ऐसे हैं, जो प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। पहले ये नंदन कानन पार्क में अभ्यास करते थे। पार्क के सौंदर्यीकरण के कारण अधिकारियों ने उन्हें किसी अन्य स्थान पर अभ्यास शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद से गौरीपुर गांव में एक अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। कहा कि गौरीपुर के अखाड़े में कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.