बांका, अप्रैल 6 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। बटसार पंचायत के चकमथुरा गांव में रविवार को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी मूल निवासी संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला का आयोजन बटसार में किया जाएगा। जिसमें बहुजन नायकों के जीवन एवं विचारधारा को घर-घर पहुंचने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर बहुजन नायकों के चित्र संदेश,उनकी जीवनी व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। साथ ही भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा,संवर्धन के राष्ट्रव्यापी महजागरण संबंधी परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र एवं उनके द्वारा लिखित पुस्तकों की एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराने हेतु स्टॉल भी लगाया जाएगा। आगामी13 ए...