लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ,संवाददाता। पारा इलाके में एक युवक ने सूदखोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अरोप है कि उसने सूदखोर से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। अब तक वह सूदखोर को करीब पांच लाख रुपये वापस कर चुका है। इसके बाद भी सूदखोर उससे ब्याज के रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर वह जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित की शिकायत बुद्धेश्वर निवासी राहुल गुप्ता ने दी तहरीर में बताया कि उसने तालकटोरा सरीपुरा निवासी अभिषेक यादव ऊर्फ गोलू से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने अबतक अभिषेक को पांच लाख रुपये वापस कर दिए है। आरोप है कि अब अभिषेक उससे ब्याज की रकम मांग रहा है। ब्याज न देने पर वह फोन कर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज कर रहा है। पीड़ित परेशान होकर थाने पहुंचा और उसने आपने साथ हुई...