हरिद्वार, फरवरी 16 -- मूलचंद शास्त्री स्मृति क्रिकेट कप पर 'मिताली राज-11' टीम ने अपना कब्जा जमया। महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में तीन दिनी स्पोर्ट्स मीट के तहत सोमवार को क्रिकेट कप हुआ। इसका शुभारंभ पेरेंट्स गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी और डॉ. अल्पना शर्मा ने किया। मिताली राज-11 और हरमनप्रीत कौर-11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मिताली राज-11 की टीम विजेता रही। कप्तान सिमरन को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया। सावन लखेरा और गजेंद्र कोऑर्डिनेटर, अंपायर की भूमिका राम गोपाल ने निभाई। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. शैलजा, डॉ. रिंकु, डॉ. सपना, डॉ. अनुराधा, मानसी, हंस, मोनिका शर्मा, डॉ. श्वेता सरण, डॉ. रूपाली गुप्ता, रिद्धि, दीक्षा, रानी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.