मूर्द्धन्य साहित्यकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर 'तरुण' नहीं रहे
मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी,निज संवाददाता। हिन्दी और मैथिली के मूर्द्धन्य साहित्यकार तथा हिन्दी साहित्य सम्मेलन की समस्तीपुर जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. रामपुनीत ठाकुर 'तरुण' का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। उन्होंने समस्तीपुर स्थित अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
अंतिम संस्कार बुधवार को उनका अंतिम संस्कार समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के तट पर किया गया। डॉ. ठाकुर मूल रूप से मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड स्थित सिरियापुर गांव के निवासी थे। वे हाईस्कूल के अवकाशप्राप्त शिक्षक थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र प्रणव और छोटू तथा दो पुत्रियां अनामिका और मधुलिका सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
साहित्यिक योगदान डॉ. रामपुनीत ठाकुर 'तरुण' हिन्दी और मैथिली साहित्य के शीर्षस्थ रचनाकारों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.