महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बृजमनगंज के ग्राम सौरहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति के स्थापना स्थल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमें केवल बाबा साहब के लिखित संविधान की रक्षा के लिए ही नहीं लड़ना है, उनके इतिहास और अतीत की रक्षा के लिए भी लड़ना है। कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब की बात तो करती है लेकिन उनके लिखित संविधान को तार तार करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रही है।उन्होंने कहा आज इस गांव में बाबा साहेब की मूर्ति स्थल के शिलान्यास का मकसद यही है कि जैसे हम बाबा साहब के लिखे संविधान को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वैसे ही गांव गांव बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना कर उनके इतिहास और अतीत को भी संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान स...