प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज। जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति की ओर से समिति के जगदीश रैंप स्थित परिसर में दस दिवसीय गंगा महोत्सव का शुभारंभ 17 मई को गंगा मैया की मूर्ति स्थापना से शुरू होगा। प्रतिदिन गंगा आरती व प्रसाद वितरण की व्यवस्था जनमानस के लिए की गई है। महोत्सव के अंतर्गत 23 को गंगा प्रदूषण व बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर केंद्रित नाट्य मंचन होगा तो राधा-कृष्ण की रासलीला और महिषासुर मर्दिनी वध की भी प्रस्तुति होगी। समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय ने बताया कि विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन रहेगा, जिसमें इटावा के कवि गौरव चौहान का आकर्षण रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...