मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
सहारनपुर, जून 17 -- बिहारीगढ़। कस्बा बिहारीगढ़ में थाना परिसर के समीप नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके उपरांत बाबा खाटू श्याम, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.