मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेलवारा में ग्राम देवता (डीह बाबा) के स्थान का ग्रामीणों की सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया है। गुरुवार को जीर्णोद्धार के बाद नई मूर्ति की स्थापना से पूर्व सामूहिक रूप से लोगों ने पूजन-पाठ किया। तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा के बाद देर शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.