कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर में श्रीराधाकृष्ण एवं श्रीखाटू श्याम बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अबीर-गुलाल उड़ा, तो कई जगह पुष्प वर्षा की गई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर खाटू श्याम के निशान लहराते भक्त बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। वहीं इस यात्रा में तहसील क्षेत्र के कई साधू-संत भी देखने मिले, जो यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। नगर के प्रथम नवनिर्मित मंदिर भगवान श्री राधा कृष्ण एवं श्री खाटूश्याम मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य आचार्य पंडित रमण बिहारी शरण जी श्रीधाम वृन्दावन, मथुरा ने 18 व 19 फरवरी को प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक मूर्तियों का अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.