मूर्ति स्थापना से पहले निकाली कलश यात्रा
बरेली, मई 10 -- सिरौली। शनिवार को नगर में खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना की गई। इससे पहले कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मोहल्ला साहूकारा के प्राचीन रामलीला नौदेवी धाम से शुरू हुई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पटाखे जलाकर बाबा की आरती उतारकर स्वागत किया। अशोक गुप्ता ने मूर्ति स्थापना कराई जिसमें पंडित विवेक शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पूजन कर स्थापना सम्पन्न कराई। रामप्रकाश रस्तोगी, यशु गुप्ता, सौरभ आदि तमाम लोगों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.