मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोपालपुर खुर्द गांव में नव निर्मित राम जानकी मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद एक बैठक की गई, जिसमें 23 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई, जिसका अध्यक्ष संतोष कुमार को, सचिव गोविंद कुमार व कोषाध्यक्ष केशव मुरारी को बनाया गया। मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए आचार्यों की मंडली रहेगी और मूर्ति राजस्थान से लाया जाएगा। बैठक में मुखिया रंजीत कुमार उर्फ पिंटू, जवाहर राय आदि अन्य ग्रामीण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.