उन्नाव, जून 22 -- बांगरमऊ, संवाददाता। नगर स्थित श्रीपंचेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे मूर्ति स्थापना महोत्सव के चौथे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महास्नान, हवन एवं स्थापित होने वाली देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रापूजन-अर्चन की विधि मंदिर समिति सदस्य अभिनव दीक्षित ने बताया कि बांगरमऊ यजमान रविशंकर दीक्षित ने नगर के आचार्यों पं. विमलेश शुक्ला, पं. प्रवीण दीक्षित, पं. शिवाकांत दीक्षित, पं. रोहित द्विवेदी एवं पं. शुभम शुक्ल के निर्देशन में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं हवन में आहुति प्रदान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। अनुष्ठान के क्रम में देव प्रतिमाओं का महास्नान सम्पन्न कराया गया। इसके ब...