सीतापुर, फरवरी 26 -- सीतापुर, संवाददाता। टेडवा चिलौला स्थित कृष्णा ग्रीन सिटी कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मंदिरों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। गुलाल उड़ाते, नाचते-गाते भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भोलेनाथ की बारात के रूप में निकली इस शोभायात्रा में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के आयोजक दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को श्री सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। साथ ही भजन वर्षा कार्यक्रम में प्रभु का गुणगान होगा। शोभायात्रा में लकी पांडेय, शालू, रमाशंकर, सुधीर, बबलू बाजपेई, नीरज मिश्रा, धीरज, पिंटू सहित सैकड़ों श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.