छपरा, मार्च 11 -- मशरक। एक संवाददाता मशरक रेलवे स्टेशन परिसर के शिव मंदिर मे मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। विधायक केदारनाथ सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे स्थानीय श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए। आचार्य चुनमुन बाबा सहित अन्य आचार्यो के मंत्रोच्चारण के बीच यजमान फल व्यवसायी राजू साह ने अपनी धर्मपत्नी विद्यावती देवी के साथ अखंड अष्टयाम का शुभारंभ कराया। जानकारी हो कि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पिता स्व बासुदेव सिंह द्वारा स्थापित वर्षो पुराने शिव मंदिर मे पिछले साल विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना की गयी थी। ऐसी मान्यता है कि इस शिव मंदिर मे माथा टेकने से सभी मनोकामनाए पूर्ण हो जाती है। शिव मंदिर मे बजरंग बली, सीताराम सहित शिव परिवार की मूर्ति स्थापित होने के बाद से मंदिर की महत्व और बढ गया है।...