समस्तीपुर, मार्च 28 -- हसनपुर, निज संवाददाता। शासन गांव के तीन मुहानी चौक पर वार्ड 01 स्थित मंदिर में बजरंगबली की संगमरमर की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 51 कन्या व पुरूषों ने माथे पर जल युक्त कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। पंडित पप्पू झा ने पूजा अर्चना करायी। बजरंग बली की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा दिलायी गई। मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया। सीता राम, जय राम, मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि मूर्ति चीनी मिल के सहयोग से दिया गया। इस अवसर पर हरेराम राम, घनानंद राय, दुर्गा प्रसाद राय, अधिवक्ता अर्जुन राय, तेज नारायण ठाकुर, अशोक राय, प्रदीप महतो, मुक्ति चौधरी, मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...