भागलपुर, जनवरी 24 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र और नगर पंचायत चम्पानगर में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के साथ दो दिवसीय सरस्वती पूजा का समापन हुआ। शुक्रवार रात कई पूजा पंडालों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद लिया। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए और मां शारदे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण के दौरान महिलाओं ने खोइछा देकर मां को विदाई दी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केनगर व चम्पानगर थाना पुलिस ने सशस्त्र बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। पूरे क्षेत्र में पूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.