अल्मोड़ा, मार्च 29 -- विकासखंड के ग्राम कलौना में पहली बार आयोजित चैत्र मास की नवरात्रियों पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक एवं यजमान की भूमिका नरेंद्र कुमार औऱ चंद्र प्रकाश ने निभाई। प्रधान पुजारी संजू और इंद्र लाल थे। आयोजन समिति के गौरव कुमार, प्रवेश शेखर, संदीप कुमार, राहुल कुमार, चंद्र प्रकाश, प्रकाश चंद्र, खीमराम, भुवन चंद्र, मोहित, आशीष, दीवान राम, पूरन चंद्र, करन, नरेश कुमार, सूरज, मनोज, संतोष, चिरंजीव लाल, प्रेम प्रकाश सहित तमाम ग्रामीणों ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागी बच्चों का सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...