मूर्ति लगाने का खर्च आवेदक से मांगने का विरोध
वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में पं. दीनदयाल की मूर्ति लगाने के लिए कुल खर्च का 25 प्रतिशत आवेदनकर्ता से मांगे जाने का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। हालांकि मुख्य आवेदक ने उक्त खर्च वहन करने की स्वीकृति दे दी है लेकिन अधिवक्ताओं को आपत्ति है कि सरकारी परिसर में महान पुरुष की मूर्ति लगाने के खर्च का 25 फीसदी आवेदक से क्यों मांगा जा रहा है। अस्पताल परिसर में मूर्ति लगाने का अनुरोध वर्ष 2022 में पहली बार किया गया था। तब से लेकर अब तक सैकड़ों बार पैरवी करने के बाद भी मूर्ति लगाने का रास्ता साफ नहीं हो सका है। प्रकृति नवजीवन ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ताओं द्वारा कई जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में गुहार लगाई गई। अंतत: गत वर्ष आयुष मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को भी एक अनुरोध पत्र दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.