मुंगेर, जनवरी 30 -- टेटियाबंबर, एसं.। प्राथमिक विद्यालय जितावरपुर के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 6 एवं प्राथमिक विद्यालय जितावरपुर में वार्षिक उत्सव मीट एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग एक से तीन के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक नगिना सिंह एवं सेविका रंजना कुमारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर बच्चों ने मिट्टी की मूर्ति , घर, खिलौना सहित अन्य सामग्री बनाकर अभिभावकों को अपनी कला से रूबरू कराया। इस मौके पर मिट्टी की मूर्ति बनाने में वर्ग तीन की प्रभुदेव कुमार प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय तथा जितेन्द्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि आंगनबाड़ी के बच्चों के द्वारा कविता में अन्नु कुमारी, स्वास्तिका कुमारी और आदित्य कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ...