बिजनौर, मार्च 16 -- अफजलगढ़। आश्रम में खंडित मूर्ति बदलने को लेकर थाने परिसर में धरना शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर आश्रम से जबरन मूर्ति ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़वावाला स्थित बाबा लक्ष्मीदास भूमिदास आश्रम में लगी मूर्ति खाण्डित हो गई थी। रविवार को खण्डित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मौके पर पंहुची पुलिस ने कार्य रूकवा दिया तथा मूर्ति को उठाकर थाने ले आई | ग्रामीणों ने पुलिस पर मूर्ति को जबरन उठाकर थाने ले जाने तथा हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर के भीतर भाकियू कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। मौके पर मौजूद भाकियू (टिकैत) के ब्लाक अध्यक्ष शैलेद्र चौहान ने पुलिस द्वारा उठाए गए कदम को दबाव...