जौनपुर, फरवरी 28 -- बदलापुर। क्षेत्र के श्री शिव शक्ति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शाहपुर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे, हाथी घोड़ा के साथ मूर्तियों को गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञाचार्य डॉ. मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में पंडित देवेंद्र मिश्र, प.सर्वेश शुक्ल,प.प्रदीप मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग, नंदी, गणेश, सूर्य, विष्णु, माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के लिए वेदी पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, मिष्ठानाधिवास, द्रव्याधिवास, सैयाधिवास, स्नान आदि कराया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ नगर परिक्रमा शुरू हुई जो कारूबीर बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर पीली नदी से होते हुए बाजार स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर बटाऊबीर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.