सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। न्यू शारदा नगर स्थित राधा रानी मंदिर में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर न्यू शारदा नगर, खलासी लाइन और दुर्गापुरी क्षेत्र से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 11 मार्च को प्रस्तावित है। इस उपलक्ष्य में आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पार्षद सीमा कात्यानी, प्रतिनिधि विकास केसला और अरविंद राणा ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। पंडित सुमित तिवारी और पंडित योगेश तिवारी के सानिध्य में कलश यात्रा संपन्न हुई। मंदिर कमेटी संयोजक अजय राठौर, रवि ठाकुर, मुकेश कुमार, किशन राठौड़, टोनी, हर्ष ठाकुर, महिपाल सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र सैनी, अजीत ठाकुर, सुधीर शेट्टी, र...