बागपत, अप्रैल 25 -- दाहा। भगवानपुर नांगल के श्री गोरक्षनाथ आश्रम खोखरा में आयोजित होने वाले नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व आठ मान भंडारे का महंत अर्जुननाथ ने केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को दिल्ली उनेके आवास पर पहुंचकर निमंत्रण दिया है। भगवानपुर नांगल गांव में स्थित श्री गोरखनाथ आश्रम के महंत योगी अर्जुन नाथ ने बताया कि आश्रम में नव गोरखनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 4 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान गोरखनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। आश्रम में 4 मई से कलश यात्रा के साथ पूजा अर्चना का शुरू हो जाएगी। जिसके बाद 9 मई को ढ़ोल नगाड़ों के साथ नव गोरखनाथ मूर्ति की परिक्रमा कराई जाएगी। 11 मई को आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ में राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। शनिवार क...