शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- खुटार। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ मूर्ति संस्कार कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व ब्लॉक परिसर में विधि विधान से वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश दीक्षित उर्फ लखीमू एवं यजमान बने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, सोनू ने पूजन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा बंडा के सुनासीर नाथ शिव मंदिर, मां गोमती घाट पहुंची। आज बेदी पूजन एवं अग्री प्रवेश, मूर्तिवास कार्यक्रम होगा। 15 अप्रैल को मूर्ति शोभा यात्रा एवं देव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शाम 5:00 बजे होगा। 16 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, मुनीश कुमार, अर्जुन कुमार, मोहित शर्मा, अनु ठाकुर, हरिओम मिश्रा बबलू, अखिलेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रोहित बाल्मीकि, रोशनी बाल्मीकि, मंड...