सहारनपुर, अप्रैल 2 -- रामपुर मनिहारान। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कोतवाली में स्थित मंदिर में भगवान हनुमान व शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा पाठ और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कोतवाली में स्थित मंदिर में गुरुवार को भगवान हनुमान व शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हनुमान जन्मोत्सव पर होनी है, जिसको लेकर मंदिर में पंडित राकेश शर्मा, पंडित अवनीश शर्मा, पंडित संदीप, पंडित अजय ने पूजा पाठ के साथ हवन को संपन्न कराया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव, एलआईयू से अरविंद कुमार, अशोक यादव, ललित, नीलम, पुष्पेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.