हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। इसमें जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित, शैलेंद्र कुमार आदि रालोद नेताओं ने कहा कि नहर विभाग के कार्यालय परिसर में वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कुछ दिन पहले पता चला कि मूर्ति तोड़ी गई है। नहर विभाग के अधिकारी मूर्ति को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच कराकर उन्हें रोका जाए। इसके साथ ही महल्ला श्याम नगर बावन लिंक रोड निकट राम मंदिर रद्देपुरवा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से अंत्येष्टि क्रिया करने पर रोक लगाने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.