मूर्ति खंडित करने के आरोप में मुकदमा
बस्ती, मई 27 -- बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने ग्राम पंचायत असनहरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान असनहरा रामधीरज ने तहरीर देकर बताया है कि गत 24 मई की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली को तोड़कर पूरी मूर्ति को गायब कर दिया। सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.