मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर एक के खिलाफ रिपोर्ट
कानपुर, मई 16 -- पुखरायां, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के ग्राम कैलई में एक नव निर्माण मंदिर में शिवलिंग व नंदी को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर हिंदू नेता गौरक्षक ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। माहौल गरमाता देख पुलिस वहाँ पहुंची और तहरीर लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कैलई गांव में एक नव निर्माण मंदिर में शिवलिंग व नंदी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी जब गौरक्षक गौरव पंडित को मिली तो वह अपने कार्यकताओं के साथ वहां पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। हंगामा बढता देख बरौर पुलिस एसओ महेश कुमार पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं कैलई निवासिनी अनीता पत्नी अशोक सचान ने हाजीपुर गांव निवासी महेन्द्र पर मूर्ति तोडने का आरोप लगाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.