मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने रविवार को डीहबाबा मंदिर में रखी मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त सुरेन्द्र राजभर निवासी टंगुनिया थाना उभावं जिला बलिया के रूप में किया गया। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आरोप है कि ग्राम सभा डीही में डीहबाबा मंदिर में रखी मूर्ति को उसके द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे वहां के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। साथ ही साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...