बगहा, जून 25 -- वाल्मीकिनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के 36 नंबर फाटक के समीप गाइड बांध गंडक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हंगामा करने तथा मंदिर के अंदर घुस कर मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाला एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर के इंस्पेक्टर वीरेन्द्र राज गुरुंग ने बताया कि बुधवार की रात्रि में गाइड बांध स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हंगामा करते तथा मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा भगवती की मूर्ति के तोड़फोड़ करते देख गंडक कॉलोनी निवासियों ने नेपाल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही इलाका पुलिस कार्यों त्रिवेणी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मंदिर परिसर में हंगामा कर रहे व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया। व्यक्ति की पहचान रामग्राम नगरपालिका निवासी मीन बहादुर चौधरी के रुप मे...