अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- जट्टारी, संवादददता। श्री करुणा निधान सेवा ट्रस्ट एवं श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी जट्टारी धाम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महामंडलेश्वर एवं कथावाचक पंडित नरेश चंद शास्त्री (श्रीधाम वृंदावन) के 50वें जन्मदिवस के मौके पर एक दिवसीय धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत बारात निकाली गयीं साथ ही श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद श्री खाटू श्याम मंदिर पर कन्या कोमल पुत्री पवन निवासी रामगढ़ी थाना टप्पल का विवाह गगन निवासी खैर व आरती पुत्री राजकुमार निवासी प्रताप कॉलोनी बन्नादेवी अलीगढ़ का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ एवं मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गयीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे भजन संध्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.