लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। आलमबाग चौराहे स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश जी व लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन शुक्रवार को मूर्ति स्थापना और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी समाजसेवी नम्रता पाठक ने पूजा-अर्चना की। नटखेडा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा,पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी, मंदिर के पुजारी पंडित राजमणि मिश्रा, व्यापारी राजेश बत्रा, संतोष तिवारी, राजन सोनकर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.