मूर्ति कला में नैतिक ने हासिल किया प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा दशम के छात्र नैतिक कुमार ने मूर्ति कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रांतीय संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत लोहरदगा में आयोजित मूर्ति कला प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नैतिक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं रामगढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। नैतिक कुमार अब झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार के गया में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय के कला शिक्षक विकास कुमार कुशवाहा ने बताया कि नैतिक ने निरंतर अभ्यास, लगन और रचनात्मक सोच के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि कला विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.