जहानाबाद, जनवरी 22 -- सस्स्वती पूजा को लेकर बच्चों में उत्साह अरवल, निज प्रतिनिधि पूजा पंडालों में मां सस्स्वती की प्रतिमाओं को स्थापित की जाने लगी हैं। गुरुवार को छात्र-युवाओं की टोली प्रतिमाओं को मूर्तिकारों के घरों से लेकर अपने गांव-मुहल्ले व शिक्षण संस्थानों की ओर रवाना हुए। अधिकतर युवा ठेला पर मूर्तियों को ले जा रहे थे। क्योंकि अधिकतर मूर्तियों के आकार छोटे हैं। वह जयकारा लगाते मूर्तियों को ले जा रहे थे। मां की प्रतिमा के चेहरे को कागज व कपड़ों से ढंक दिया गया था। जब पट खुलेगा तब लोग मां का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। शहर में भी छोटा-छोटा पंडाल बनाकर मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। लेकिन किसी पंडाल से ऑडियो से बजने वाले भक्ति गीत की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है। जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई शांति समिति की बैठक में पूजिा समितियों को ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.