शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाओं के ध्वस्तीकरण के विरोध में गुरुवार को तीसरे दिन भी कांग्रेस का आक्रोश थमने का नाम नहीं लिया। नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में निगम प्रांगण पहुंचकर स्थापित की गई प्रतिमाओं का गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रतिमाओं के सामने धरने पर बैठ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजाकर प्रदर्शन को और तेज किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि स्थापित की गई मूर्तियां नई हैं तो पुरानी मूर्तियों को कांग्रेस को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा को दफनाया जाएगा, जबकि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.