मूर्तियों का फलाधिवास और पुष्पाधिवास सम्पन्न
सीतापुर, मई 24 -- बिसवां, संवाददाता। श्री मानस धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रमों की शुरूआत वैदिक रीति और मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। मंदिर में मां दुर्गा और राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरूआत के मौके पर उत्सव जैसा माहौल रहा। मूर्तियों की स्थापना से पहले वैदिक मंत्रों के साथ सभी धार्मिक विधियां कराई जा रही हैं। जलाधिवास और अन्नाधिवास के बाद रविवार को फलाधिवास और पुष्पाधिवास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नई मूर्तियों को फलों और सुगंधित फूलों से ढककर रखा गया। मान्यता है कि फलाधिवास से समृद्धि और पुष्पाधिवास से सौंदर्य व पवित्रता का वास होता है। इस मौके पर आचार्यों ने मंत्र पढ़े और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- राधा कुंज बिहारी मठ में आम महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.