जौनपुर, मार्च 25 -- बदलापुर। शाहजहांपुर में नगर निगम परिसर में स्थापित क्रांतिकारी व काकोरी ऐक्शन के अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को नगर निगम प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं अपमानित तरीके से कूड़ेदान में डाल दिया गया। इसे निन्दनीय व आपराधिक कृत्य बताते आक्रोशित काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के लोगों ने मंगलवार को इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी से एक जुलूस निकाल कर छात्र, नौजवान और महिलाएं नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक पर पहुंचे। वहां शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा अमर शहीदों की प्रतिमाओं को पुनः स्थापित किये जाने तथा मूर्तियों को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.