अंबेडकर नगर, मई 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने महापुरुषों और समाज सुधारकों की प्रतिमाओं के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए डॉ भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 स्मारकों का चिन्ह्नांकन किया जाएगा। एक स्मारक पर अधिकतम 10 लाख रुपए तक खर्च होंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव समाज कल्याण राजेश कुमार सिंह की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार महापुरुषों, राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों एवं सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियां देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित इन प्रतिमाओं की सुरक्षा, संरक्षण और गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- मूर्तियां और स्...