मूर्तिकार भाष्कर विश्वकर्मा ने देहदान का लिया संकल्प
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष और मूर्तिकार भाष्कर विश्वकर्मा ने एम्स में देहदान का संकल्प लिया। उन्होंने एम्स के एनॉटमी के विभागाध्यक्ष समक्ष लिखित सहमति देकर देहदान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। भाष्कर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उपयोग हो। मेडिकल छात्रों को मानव शरीर की संरचना सीखने में मदद मिले। मूल रूप से मऊ के निवासी भाष्कर ने प्रारंभिक शिक्षा भटिया प्राथमिक पाठशाला से और इंटरमीडिएट जनता शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज दुबारी से प्राप्त की। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से मूर्तिकला का प्रशिक्षण लिया। यह भी पढ़ें- चित्रकला कार्यशाला में पर्यावरण पर बनाईं कलाकृतियां यह भी पढ़ें- चित्रकला प्रतियोगिता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.