मूढ़ी मिल मालिक हत्याकांड में पुलिस जांच तेज, 48 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर
पूर्णिया, मई 11 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के पनिसदरा स्थित फुलबसा पुल के समीप मूढ़ी मिल मालिक अनवर अली की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र हत्याकांड के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी फरार जांच के पहलू जानकारी के अनुसार अनवर अली की हत्या तेजधार हथियार से की गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के कारणों और आपसी संबंधों समेत कई पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.