मूढ़ी मिल मालिक की गला रेतकर हत्या, पुल के नीचे पानी में मिला शव
पूर्णिया, मई 10 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र में चरैया पंचायत के नया टोला भसिया निवासी मूढ़ी मिल मालिक 29 वर्षीय अनवर अली की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पानी में फेंक दिया गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने पानीसदरा और शादीपुर भुतहा के बीच स्थित फूलबासा पुल के नीचे पानी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बायसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि दो घंटे तक शव की पहचान नहीं हो सकी लेकिन बाद में मृतक के चचेरे भाई ने उसकी पहचान की। इसके बाद मृतक के परिजन वहां पहुंचे। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। दूसरी ओर मृतक की बाइक कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी के पास से बरामद की गई है। बाइक डेंगराह ओपी पुलिस द्वारा बरामद किए जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.