गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हरि सहाय लॉ कॉलेज गोरखपुर में बुधवार को एलएलबी छठे सेमेस्टर के छात्रों की ओर से मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि मूट कोर्ट से विधि के विद्यार्थियों को न्यायालय की प्रक्रिया का ज्ञान होता है। यह विद्यार्थियों में कोर्ट के समक्ष बोलने की हिचकिचाहट को दूर करता है और उन्हें अदालती शिष्टाचार व व्यवहार सिखाता है। सहायक आचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को मूट कोर्ट की महत्ता बताई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र मन कुमार वरुण, शिखा साहनी, अफरोज आलम, अमन यादव, मोहन, प्रशांत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक आचार्य राहुल यादव, अनुपम प्रताप सिंह व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी ...