संभल, अप्रैल 25 -- स्टेशन रोड स्थित श्याम सुंदर मेमोरियल लॉ कॉलेज में शनिवार को विधि के छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को न्यायालय की कार्यवाही, तर्क-वितर्क और विधिक प्रक्रियाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद आयोजित मूट कोर्ट में अधिवक्ता राजेश यादव, टेकचंद यादव और किरण शर्मा ने छात्रों को न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराया। संचालन मूट कोर्ट प्रभारी सचिन मिश्रा के निर्देशन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...