वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। बीएचयू के विधि संकाय के छात्र-छात्राओं के अधिवक्ता कौशल की दो दिनों तक गहन परीक्षा हुई। संकाय में आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में संकाय के विद्यार्थियों ने 60 टीमों में विभक्त होकर अपने कौशल का परिचय दिया। दो दिनी प्रतियोगिता रविवार को पूर्ण हुई। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 30 टीमों का चयन किया जाएगा। ये टीमें देश के विभिन्न विधि शिक्षण संस्थानों में होने वाली मूट कोर्ट प्रतियोगिता में संकाय का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने याचिकाकर्ता और प्रतिवादी दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व बखूबी किया। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य रहे। इनमें से दो वक्ता और तीसरा शोधकर्ता के रूप में शामिल था। प्रतिभागी टीमों के लिए दो प्रारंभिक चरण आयोजित किए गए। प्रथम चरण गत शनिवार को हुआ था। द्वितीय च...