प्रयागराज, फरवरी 20 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से शुक्रवार को एलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए एक इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने काल्पनिक मामलों पर बहस की। कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक डॉ. रितु रघुवंशी, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. पद्मा अपराजिता परिजा, डॉ. प्रिया विजय, डॉ. हरीश कुमार तिवारी, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. कृतिका सिंह, डॉ. सृष्टि सिंह, डॉ. अनामिका सिंह और आयुष निगम रहे। विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार और विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्र ने जजों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...