संभल, मई 3 -- मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज में शनिवार को मूट कोर्ट के मंच पर कानून के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। सत्र 2025-26 के मूट कोर्ट शुभारंभ के साथ ही छात्रों को वास्तविक न्यायालय जैसी प्रक्रिया का अनुभव मिला। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है। सगीर सैफी ने आपराधिक मामलों की प्रक्रिया समझाई और चन्द्रेश गुप्ता ने संयम और शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया। इस दौरान करीब 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी, वंशीका, नीतू, पूजा, पायल, शिवाली, ज्ञानप्रकाश, आकाश और सोनी सैनी सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- आईआईएमटी एकेडमी में अनुशासन समिति का गठन यह भी पढ़ें- कानूनी कॅरियर काउंसलिंग शिविर लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की ...