प्रयागराज, अप्रैल 28 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि संकाय में मंगलवार को कार्यक्रमों की अनूठी 'त्रिवेणी' देखने को मिली। जीएन वर्मा इंटरनेशनल मूट कोर्ट हॉल में 'सक्सेस मंत्र' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला, इंट्रा-फैकल्टी मूट कोर्ट प्रतियोगिता और 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, प्रो. शिव शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कॉलेज की पूर्व छात्राएं मधुलिका यादव और अंजुम आरा को सम्मानित किया गया। दोनों ने क्रमशः राजस्थान और छत्तीसगढ़ पीसीएस-जे परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मूट कोर्ट में 'केशवानंद भारती केस' पर आधारित बहस में छात्रों ने संविधान के 'मूल ढांचे' को लेकर तर्क प्रस्तुत किए। इसमें सुकृति जायसवाल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.