संभल, अप्रैल 19 -- नगर के श्यामसुन्दर मेमोरियल लॉ कॉलेज में शनिवार को विधि छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न्यायालयीन कार्यवाही को करीब से समझा और कानूनी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार सिंह एवं मूट कोर्ट पैनल के अधिवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मूट कोर्ट पैनल के अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, एडवोकेट शकील वारसी, एडवोकेट रंजना शर्मा एवं एडवोकेट हर्ष विवेक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मूट कोर्ट की प्रक्रिया के माध्यम से न्यायालय की वास्तविक कार्यवाही, तर्क-वितर्क और विधिक पक्षों की बारीकियों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.