लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर में 12 वीं अन्तर महाविद्यालय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोचक रहा। चार टीमों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया। मूट कोर्ट की विजेता सिटी कॉलेज की टीम ओम मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा और वीर प्रताप सिंह बने। वहीं उपविजेता राम मनोहर लोहियाा विधि विश्वविद्यालय की टीम अश्लेषा श्रीवास्तव, गरिमा और पलक शर्मा बनी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ वक्ता वंशिका (सेंट्रल लॉ कॉलेज), सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर अंशिका रानी (श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय) एवं सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल प्रारूप प्रस्तुत करने वाली टीम अंकुर विश्वकर्मा, नितिन राजपूत और वीनरमा अग्रवाल बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.